केन्द्रीय विद्यालय गोलाघाट, चेलेंगी, गोलाघाट (असम) में स्थित है। यह विद्यालय प्राचार्य श्री रवि शंकर खाखलारी के नेतृत्व में तथा श्री चन्द्रशेखर आज़ाद, उपायुक्त, केवीएस (क्षेत्रीय कार्यालय) गुवाहाटी और श्री पुलक महान्ता (ए.सी.एस.),
उपायुक्त, गोलाघाट के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। उपायुक्त एवं जिले के अन्य अधिकारीगण विद्यालय की प्रगति और विकास में गहरी रुचि रखते हैं।
पीएम श्री केवी गोलाघाट में बालवाटिका-III से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। यह एक एकल अनुभाग (वन-सेक्शन) विद्यालय है। कक्षा 11 और 12 में विज्ञान एवं कला संकाय उपलब्ध हैं।